विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब मोम के बनेंगे केजरीवाल, 'मैडम तुसाद' म्‍यूजियम ने भेजा निमंत्रण

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 24 Jan 2016 08:27 AM (IST)

मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण भेजा है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अगर केजरीवाल मान जाते हैं तो वह पहले भारतीय सीएम होंगे, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्‍यूजियम में लगाया जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण भेजा है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अगर केजरीवाल मान जाते हैं तो वह पहले भारतीय सीएम होंगे, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के इंडिया पार्टनर विजक्राफ्ट एंटरटेनमेंट इंटरनेशनल (डब्ल्यूईआई) ने अरविंद केजरीवाल को 11 जनवरी को निमंत्रण भेजा। अगले साल दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम खोला जाना है। इसको लेकर म्यूजियम की क्रिएटिव टीम फरवरी में केजरीवाल के स्टैच्यू के लिए नाप लेने का प्लान कर रही है। यदि केजरीवाल का पुतला बनता है तो उसे दिल्ली के ही मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में रखा जाएगा।

दिल्ली सरकार ने मैडम तुसाद म्यूजियम से न्योता मिलने की बात को कबूल किया है। दिल्ली के कल्चर मिनिस्टर कपिल मिश्रा के मुताबिक दिल्ली घूमने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए मैडम तुसाद म्यूजियम आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहां लोग अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिमा देख सकेंगे।