विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब चुनावः मोदी के 'खिलाफ' केजरीवाल को मिला ममता बनर्जी का साथ

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 07:52 AM (IST)

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विरोधियों की गोलबंदी तेज हो गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विरोधियों की गोलबंदी तेज हो गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब विधानसभा के चुनावों में ममता बनर्जी भी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। इसे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ ममता-बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की एकजुटता के तौर पर भी देखा जा रहा है।

तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) के सूत्रों की माने तो पिछले दिनों जब ममता दिल्ली आईं थीं तो केजरीवाल से उनके आवास पर हुई मुलाकात में पंजाब चुनाव के लिए मोर्चे को मजबूत करने पर बात हुई थी।

आप MP बोले-'मोदी ने ISI को पठानकोट एयरबेस घुमाया, ऐसे तो वह भी दोषी'

ममता के शपथ ग्रहण में गए थे केजरीवाल

नरेंद्र मोदी सरकार से अपनी खुंदस के चलते ही अरविंद केजरीवाल ममता बनर्जी के करीबी हो गए हैं। यह करीबी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। यहां पर याद दिला दें कि पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर केजरीवाल उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी गए थे।

बताया जा रहा है कि ममता ने केजरीवाल का पंजाब में सहयोग करने का मन तब बनाया जब कोलकाता में वह ममता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। ममता ने इससे पहले शायद ही कभी बंगाल से बाहर चुनाव प्रचार किया हो, लेकिन इस बार वह पूरे दम-खम के साथ केजरीवाल का साथ देने को तैयार हैं।

शिवपाल यादव के दामाद के बहाने केजरीवाल ने किया PM मोदी पर हमला