विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के बाद फरार हुआ आरोपी

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 24 Feb 2016 09:21 PM (IST)

गुड़गांव गांव के पास 30 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार, सड़क पर जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। पीड़ित महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच

News Article Hero Image

गुड़गांव। गुड़गांव गांव के पास 30 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार, सड़क पर जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। पीड़ित महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने चाचा के सिर में मारी गोली

पीड़ित महिला गांव के पास रहती है। महिला के अनुसार, बीती रात वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान किसी ने घर की खिड़की में पत्थर मारा। जब वह दरवाजा खोलने गई तो एक व्यक्ति बाहर खड़ा था। अज्ञात व्यक्ति ने शराब पी रखी थी।

शर्मनाक: चलती कार में समूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती, आरोपी फरार

नशे मे धुत व्यक्ति ने दरवाजा खोलकर बाहर आई महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा होते, आरोपी फरार हो चुका था। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब आस-पास के लोगो से पूछताछ कर जांच में जुटी है।