विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैर मर्द से नजदीकी महिला को पड़ी भारी, शख्स ने दुष्कर्म का वीडियो पति को भेजा

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 20 Jul 2016 08:46 AM (IST)

शादीशुदा महिला को युवक से दोस्ती करना भारी पड़ा। पहने तो उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाए फिर उसका वीडियो भी बना लिया।

News Article Hero Image

फरीदाबाद (जेएनएन)। शादीशुदा महिला को युवक से दोस्ती करना भारी पड़ा। घर पर मिलने आए शख्स ने चुपके से महिला की अश्लील तस्वीरेंं खींच ली। तस्वीरे सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवक ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली।

हद तो तब हो गई जब युवक ने महिला से दुष्कर्म का वीडियो और फोटो उसके पति व अन्य रिश्तेदारों को भेज दिया। अब महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक को दुबई से लाने की तैयारी में जुटी है। आरोपी रंजन सिंह गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

लिव इन में रहने वाली खूबसूरत युवती की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

हल्की जान-पहचान बन गई महिला के लिए मुसीबत

पुलिस की माने तो महिला की युवक से जान-पहचान इत्तेफाक से हुई थी। इस बीच दोस्ती का रंग और गाढ़ा हुआ तो घर पर आने लगा। एक रोज रंजन सिंह फरीदाबाद सेक्टर-37 निवासी इस महिला दोस्त घर आया तो चुपके से उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

खूबसूरत बीवी व सास के बारे में युवक ने खोला चौंकाने वाला राज

पति को भेजा दुष्कर्म का वीडियो

दुखी होकर महिला ने अपना फोन नंबर बदला तो उसने वीडियो और फोटो उसके पति व अन्य रिश्तेदारों को भेज दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस उसे दुबई से लाने की तैयारी में है l

अजब 'Rape', युवती ने होटल में नाबालिग लड़के से बनाए शारीरिक संबंध

दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया

पीड़ित महिला के मुताबिक, युवक ने महिला की फोटो उसके पति को भेजने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दुष्कर्म का विडियो भी बना लिया। इसके बाद वह दुबई चला गया।

दुबई रह रहा था आरोपी युवक

पुलिस को मिली शिकायत में कहा गया है कि युवक दुबई जाकर उसको हर रोज फोन पर परेशान करने लगा। वह मना करने पर नहीं माना।