विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदर बनाम अनादर : केजरीवाल ने जैन मुनि से मांगी माफी, BJP बोली AK का ड्रामा

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:45 AM (IST)

जैन मुनि के आदर और अनादर पर पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है। केजरीवाल ने अनादर पर माफी मांगी तो भाजपा ने पलटकर कहा 'यह सब आप का ड्राम है, क्‍या उनका आदर वापस आ सकता है।'

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी के जैन मुनि तरुण सागर को लेकर किए गए विवादित ट्वीट को लेकर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी घेरे में आ गए हैं। दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोची समझी साजिश करार दिया है।

केजरीवाल रहे मनोज तिवारी के निशाने पर

मनोज तिवारी की मानेंं तो विशाल डडलानी का विवादित ट्वीट एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। मनोज तिवारी ने केजरीवाल से सवाल पूछा कि मुनि जी का जो अनादर हुआ है क्या वो वापिस ले सकते हैं? इसमें कोई साजिश है। इस संबंध में उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

सांसत में केजरीवाल, अपने ही स्टार प्रचारक के विवादित ट्वीट में फंस गई AAP

सांसद और भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी ने विशाल डडलानी के ट्वीट को एक दुखद घटना बताते हुए एक निजी टीवी चैनल से कहा कि केजरीवाल और उनके साथी लगातार देश की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।

AAP का चौंकाने वाला राज, केजरीवाल क्योंa गए गोवा और पंजाब - पढ़ें रिपोर्ट

सांसद ने कहा कि विशाल के इस कृत्य से पूरे देश के धर्म में विश्वास करने वाले लोगों को दुख पहुंचा है। इसको लेकर जैन धर्म के लोगों में खासा आक्रोश है।

विशाल की माफी के बाद भी विवाद नहीं थमा

ट्वीट के बाद उठे तूफान के बाद विशाल डडलानी ने ट्वीट करके माफी भी मांगी, लेकिन भाजपा सांसद मनोज तिवारी को ये माफी झूठी नजर आ रही है। उनका कहना है कि विशाल डडलानी बच्चे नहीं हैं, वो केजरीवाल के साथ प्रचार के लिए खड़े होते हैं। मैं समझता हूं उनको सजा होनी चाहिए। ये संगीन अपराध है। मांफी सिर्फ ट्विटर पर मांगने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि ट्विटर से तो आपने आग लगा दी है। आपको सच में माफी मांगनी है तो तरुण सागर के पास जाकर माफी मांगनी चाहिए।

केजरीवाल के मंत्री की चाहत, दिल्ली एसेंबली में हो जैन मुनि का प्रवचन!