विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप भी देखें मेवात के दरिंदों का चेहरा, पुलिस ने जारी किया स्केच

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 27 Aug 2016 09:48 AM (IST)

मेवात में हैवानियत का खेल खेलने वाले आरोपियों के स्केच पुलिस ने जारी कर दिए है। पुलिस ने पीड़ितों का बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

मेवात [जेएनएन]। हरियाणा के मेवात में सामूहिक बलात्कार और लूटपाट का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मेवात के तावडू क्षेत्र के गांव डींगरहेड़ी में बुधवार रात लूट-पाट के इरादे से घर में घुसे छह से ज्यादा बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने हत्या, गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है।

गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने एक परिवार के आधा दर्जन लोगों को बंधक बनाकर तीन घंटे तक पहले लूटपाट की फिर अभिभावकों के सामने दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़कियों में से एक नाबालिग है।

JNU दुष्कर्म मामला: पीड़ित छात्रा ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

बदमाशों ने धारदार हथियार से परिवार के सदस्यों पर हमला किया, जिसमें घर के दंपती की मौत हो गई। वारदात में चार अन्य लोग घायल हैं, जिनको नूंह के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात हुई सनसनीखेज वारदात के बाद आई जी रेंज रेवाड़ी ममता सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पीड़िता का कहना है कि वारदात में शामिल 2 बदमाशों कच्छा बनियान में थे और बाकी पैंट-शर्ट पहने हुए थे। कमरे में सो रहे परिजनों को बंधक बनाकर उनके साथ डंडों व सरियों से पहले मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने पीड़िता के मामा व मामी की बेरहमी से हत्या कर दी।

JNU दुष्कर्म मामला: आरोपी छात्र फरार, कैंपस में करता था नशे का कारोबार

फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों का बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उनके बयान के आधार पर लुटेरों का स्केच तैयार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश 'कच्छा-बनियान' गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।

बदमाशों का स्केच