विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीस्ता सीतलवाड़ केसः CBI जांच से परेशान होकर घर से भागा MHA अफसर

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 11 May 2016 12:03 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2016 04:16 PM (IST)

CBI की जांंच के दायरे में आए अपने आनंद जोशी ने लिखा है, 'मैं बहुत परेशानी से गुज़र रहा रहा हूं। शांति की ज़रूरत है, मुझे तलाश ना करे।'

News Article Hero Image

गाजियाबाद। गुजरात की गुलबर्ग सोसायटी में म्यूजियम बनाने के नाम पर इकट्ठा की गई राशि में कथित हेराफेरी मामले में आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के साथ CBI की जांंच के दायरे में आए आनंद जोशी गाजियाबाद स्थित अपने घर से गायब हो गए हैं।

उन्होंने एक नोट घर पर छोड़ा है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं बहुत परेशानी से गुज़र रहा रहा हूं। शांति की ज़रूरत है, मुझे तलाश ना करे।'

मत रोने देना बच्चों को

गृह मंत्रालय में अधिकारी आनंद जोशी ने खत में पत्नी को भावुकता भरी बातें लिखी हैं, बच्चों का ख्याल रखना। अब तुम्हेंं बच्चों को मां के साथ पिता का भी प्यार देना होगा। बच्चों को रोने मत देना।'

देशभक्ति का काम कर बनाए दुश्मन

पत्र में आनंद जोशी ने आगे लिखा है, 'मैंने इमानदारी से देश की सेवा की है। कभी अहसास भी नहीं था कि मेरे साथ ऐसा होगा। मैंने देशभक्ति का कार्य करके शायद अपने कई दुश्मन बना लिए हैं।'

गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को सीबीआइ की एक टीम आनंद जोशी के इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित मीडिया टाइम्स अपार्टमेंट के फ्लैट में जांच को पहुंची थी। टीम ने यहां जांच के दौरान फाइलें खंगाली हैंं। जांच के दौरान आनंद की पत्नी ने पति को फंसाने की बात की है। साथ ही पति आनंद जोशी की बीमारी का भी हवाला दिया है।

बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात रहे आनंद जोशी पर तीस्ता शीतलवाड़ की एनजीओ को गलत तरीके से मिले विदेशी चंदे से जुड़ी फाइलें गायब करने का आरोप है। मंत्रालय की शिकायत पर आनंद के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया हुआ है।

मंगलवार सुबह सीबीआइ टीम आनंद जोशी के इंदिरापुरम के अभय खंड में बने मीडिया टाइम्स अपार्टमेंट के फ्लैट स्थित आवास पर पहुंची और जांच की। घर में रखी फाइलें और अन्य दस्तावेजो को खंगाला गया। आनंद की पत्नी मीनाक्षी और बेटे हरि शरणम ने बताया कि उनके पिता पर लगे सभी आरोप निराधार हैं।

वह डिप्रेशन के मरीज हैं और उन्हें गृह मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी फंसा रहे हैं। परिजनो ने कहा है कि उन्हें कोई ऐसी जानकारी नही है जिससे आरोप साबित हो पाएं। वहींं सामने आया है कि घर पर छापेमारी के बाद सीबीआइ पूछताछ के लिए आनंद को अपने साथ ले गई। सीबीआई उसके निजी बैंक खाते की भी जांच करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।