विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाथरूम में नहा रही महिला के साथ की यह घिनौनी करतूत!

By JP YadavEdited By:
Updated: Sun, 17 Jul 2016 02:43 PM (IST)

3 पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है।

News Article Hero Image

फरीदाबाद (जेएनएन)। आरोपी की तलाश में गए 3 पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। महिला का आरोप है कि उसने अंदर से आवाज दी कि वह स्नान कर रही है जो भी है वह थोड़ी देर बाद आए। इसके बावजूद तीनों पुलिस कर्मी व उक्त सभी लोग घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए।

शख्स की पीड़ित पत्नी ने इस बाबत पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला के पति का कहना है कि सात जून को वह अपने घर से खेतों पर काम करने के लिए गया था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। शख्स का कहना है कि उसकेे पुत्र का किसी बात पर कुछ लोगोंं से झगड़ा हो गया था। इसी बात पर पुलिस घर पर पहुंची। उस समय उसकी पत्नी घर पर अकेली थी।

लिव इन में रहने वाली खूबसूरत युवती की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

घिरे तीनों पुलिसकर्मी

सदर थाना पुलिस ने एक दरोगा व दो हैड कांस्टेबल सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज किया है। आरोपी तीनों पुलिसकर्मी सदर थाना क्षेत्र के तहत धतीर पुलिस चौकी में कार्यरत हैं।

यह था विवाद

पीड़ित पति के मुताबिक, चौकी इंचार्ज अमन प्रकाश, हवलदार अख्तर अहमद व महेश को अपने साथ लेकर उसके घर पहुंचे और उसके पुत्र की तलाश के लिए गेट को खुलवाने का प्रयास किया। पीड़ित की पत्नी ने अंदर से आवाज दी कि वह स्नान कर रही है जो भी है वह थोड़ी देर बाद आए। बावजूद इसके तीनों पुलिस कर्मी व उक्त सभी लोग घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए और पीड़ित की पत्नी के साथ गालीगलौज कर छेड़छाड़ की।