विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के विधायक पर पिता ने लगाया आरोप, 'बेटा मुझे पीटता है'

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 07:53 AM (IST)

अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजने वाले विधायक सहरावत के पिता ने बेटे के खिलाफ पार्टी से शिकायत की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजने वाले विधायक सहरावत के पिता ने बेटे के खिलाफ पार्टी से शिकायत की है। इसमें विधायक बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पार्टी इन मामलों की भी जांच करा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी विधायक सहरावत पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

फंस सकते हैं सहरावत

बिजवासन से आप विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत पार्टी के तीन नेताओं पर चरित्र हनन का आरोप लगाकर फंस सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने ऐसे आरोप लगाए हैं जिसका उनके पास प्रमाण होने की गुंजाइश कम है।

AAP विधायक ने कहा, 'आप' नेता पंजाब में भी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं'

बड़ा सवाल, आरोप कैसे सिद्ध करेंगे विधायक जी

कहा जा रहा है कि यदि तीनों नेताओं में से कोई भी सहरावत के खिलाफ अदालत चला जाता है तो सहरावत को अपनी बात सिद्ध करना आसान नहीं होगा। वहीं इस मामले पर पार्टी में दिन भर विचार विमर्श चलता रहा। अंतत: इस मामले में शांति से फैसला लेने की बात कही गई।