विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अटल-आडवाणी के करीबी को भी PM मोदी ने बनाया मंत्री, जानें खूबियां

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 06 Jul 2016 07:41 AM (IST)

आज मोदी मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले विजय गोयल अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पाने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद व दिल्ली के कद्दावर नेता विजय गोयल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का करीबी माना जाता है। यही वजह है कि विजय गोयल अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

भाजपा सांसद लाल कृष्ण आडवाणी के भी करीबी हैं विजय गोयल

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल लाल कृष्ण आडवाणी के भी करीबी बताए जाते हैं। वर्ष 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रबल उम्मीदवार पेश किए जाने की भाजपा में चल रही मुहिम के बीच पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख विजय गोयल ने विवादित बयान दिया था।

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुुए दिल्ली के एक और सांसद

उन्होंने यह कहकर सबको हतप्रभ कर दिया था कि अगली सरकार लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में बनेगी। विजय गोयल की इसी बात से उनकी लाल कृष्ण आडवाणी के करीब होने का पता लगाया जा सकता है।


भाजपा सांसद-केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के बारे में जानें ये बातें

1- वर्ष 2013 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बने। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी महासचिव विजय गोयल को दिल्ली प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था।

2- गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खास माने जाते हैं।

3- विजय गोयल के पिता चरतीलाल गोयल दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष थे।

4- दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने वाले विजय गोयल की पत्नी प्रीति गोयल डीयू में प्रोफेसर हैं।

5- 1977 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष बने।

6- 2014 विजय गोयल राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए।