विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी को बनाया हवस का शिकार

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 08 Sep 2015 08:10 PM (IST)

दरिंदों ने राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। जूडो खिलाड़ी बिलासपुर में11वीं कक्षा में पढ़ती है। मामला चार सितंबर का है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों में से एक कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

News Article Hero Image

गुड़गांव। दरिंदों ने राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामला 4 सितंबर का है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों में से एक कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

जूडो खिलाड़ी गांव मोकलवास के स्कूल में 11 वीं कक्षा में पढ़ती है। जूडो खिलाड़ी के मुताबिक, यहीं के रहने वाले सोनू व कार्तिक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बीबीए के छात्र हैं।

पुलिस पूछताछ में कार्तिक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। कार्तिक के मुताबिक, उन्होंने किशोरी छात्रा को फुसलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद अपने साथी सोनू के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

दुष्कर्म की यह वारदात 4 सितंबर की है। दूसरे दिन ही जूडो खिलाड़ी ने पुलिस थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक व किशोरी में पूर्व में जान पहचान थी।