Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM मोदी पर केजरीवाल के बिगड़े बोल-'हिट्लरशाही से गणतंत्र को बचाना होगा'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 27 Jan 2017 07:35 AM (IST)

    अरविंद केजरीवाल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को पद्म विभूषण दिए जाने को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला किया। ...और पढ़ें

    PM मोदी पर केजरीवाल के बिगड़े बोल-'हिट्लरशाही से गणतंत्र को बचाना होगा'
    PM मोदी पर केजरीवाल के बिगड़े बोल-'हिट्लरशाही से गणतंत्र को बचाना होगा'

    नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले का कोई मौका नहीं चूकने वाले अरविंद केजरीवाल ने अब गणतंत्र दिवस के बहाने घेरा है। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते कहा पीएम मोदी को घेरा। ट्वीट कर कहा कि देश को 'तानाशाही ताकतों' से बचाने की जरूरत है।

    आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट कर कहा- देश के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई। हमें देश को तानाशाही ताकतों से बचाने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ेंः जानिए, AAP के सनसनीखेज लेटर, पंजाब चुनाव हार रहेे हैं केजरीवाल !

    उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार की फीडबैक इकाई से संबंधित फाइलों को जब्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पीएम मोदी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भेजकर दिल्ली सरकार की फीडबैक इकाई से संबंधित सभी फाइलों को जब्त करा लिया।

    केजरीवाल बोले... तो मोदी को मिले भारत रत्न

    इससे पूर्व अरविंद केजरीवाल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को पद्म विभूषण दिए जाने को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया कि इसके लिए पीएम मोदी को भारत रत्न मिलना चाहिए।

    खबरें और भी