विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल बोले, 'मोदीजी पढ़े-लिखे होते तो नहीं लेते नोटबंदी का फैसला'

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2016 11:55 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Dec 2016 09:34 AM (GMT+05:30)

केजरीवाल ने कहा कि अब तक 12.50 लाख करोड़ अब तक आ गए हैं। ऐसे में हम मांग करते हैं कि इस पैसे से गरीबों का कर्ज माफ़ किया जाए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। नोटबंदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी को बड़ा घोटाला बताने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके कहा कि मोदी जी ने बिना सोचे समझे नोट बंदी का ये फैसला लिया है।

केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि नोटबंदी घोटाला है। इसकी वजह से देश के लोग परेशान हो रहे हैं। लोग देश के प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानना चाहते हैं।

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि मोदीजी इकोनॉमी के बारे में जानते हैं ? मोदी जी की डिग्री को लेकर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अगर पड़े लिखे होते, तो तो ऐसा फैसला नहीं लेते। मोदी जी ने डिग्री को नहीं दिखाने के लिए स्टे ले लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के वकील तुषार मेहता को इसका मैटर पर भेजा है। आज देश जानना चाहता है कि उनका पीएम कितना पड़ा लिखा हैं?

दिल्ली का यह गांव हुआ मोदी का फैन, होता है 80 फीसद लेनदेन कैशलेस

केजरीवाल ने कहा कि अब तक 12.50 लाख करोड़ अब तक आ गए हैं। ऐसे में हम मांग करते हैं कि इस पैसे से गरीबों का कर्ज माफ़ किया जाए।

नोटबंदी से फिजूलखर्ची पर रोक, चाय की चुस्कियों के साथ विदा हुई दुल्हन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।