Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाबा साहेब को PM मोदी-राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि, केजरीवाल बोले-जय भीम

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 01:14 PM (IST)

    भारतीय संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का मंगलवार को 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है। देश भर में संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया जा रहा है।

    आज सुबह 8.30 बजे संसद भवन लॉन्स स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की।

    इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    केजरीवाल ने भी दी जयललिता को श्रद्धांजलि, बताया 'बेहद शक्तिशाली नेता'

    इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट के जरिये बाबा साहेब को याद किया है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'आज हम हमारे समय के सर्वाधिक महानतम शख्सियत बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, जिन्होंने तमाम उम्र समाज के वंचित वर्गों के लिए लड़े।' आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब को याद करते हुए ट्वीट के अंत में 'जय भीम' लिखा है।

    वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। गौरतलब है कि बाबा साहेब की मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुई थी और इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।