विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के गले का हुआ ऑपरेशन, डॉक्टरों ने खोला जीभ को लेकर ये राज

By Jp YadavEdited By: Jp Yadav
Updated: Fri, 16 Sep 2016 08:43 AM (IST)

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गले का ऑपरेशन तो हो गया है लेकिन अब वह कुछ समय तक बोल नहीं पाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गले का ऑपरेशन हो ही गया। दो दिन पहले बेंगलुरु स्थित नारायण हेल्थ सिटी में केजरीवाल के गले का ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों का मानना है कि वह पिछले 40 साल से अधिक समय से लगातार रहने वाले कफ से परेशान थे। ऑपरेशन के बाद उन्हें काफी हद तक राहत मिल जाएगी। केजरीवाल का ऑपरेशन नारायण हेल्थ सिटी के डॉक्टर पॉल सी सालिन्स ने किया। 

कुछ दिन बोल नहीं पाएंगे केजरीवाल 

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गले का ऑपरेशन तो हो गया है, लेकिन अब वह कुछ समय तक बोल नहीं पाएंगे। 

उनके डॉक्टर का कहना है कि उनकी जीभ थोड़ी ज्यादा बड़ी है। इसके अलावा केजरीवाल को अक्सर कफ की समस्या रहती है। उनके मुंह और गले के हिस्से की बनावट में भी कुछ परेशानी है। इस ऑपरेशन में उनके गले और मुंह के ऊपरी हिस्से की बनावट को थोड़ा सही किया गया। 

...तो इसलिए होती थी परेशानी 

डॉक्टरों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को एलर्जी होने से उनकी नाक बंद हो जाती है। इससे उन्हें दिक्कत होती थी और उन्हें इसी वजह से ज्यादा खासी होती है। 

यह भी जानें 

डॉक्टरों का कहना है कि मुंह में उनकी जीभ के लिए बहुत कम जगह थी। तालु और छोटी जीभ अपने सामान्य आकार से थोड़ी बड़ी हो गई थी, जिसके कारण सांस लेने की प्रक्रिया में परेशानी हो रही थी। मुंह के अंदर ऊपर की ओर एक छोटी मांसपेशी होती है। इस ऑपरेशन के द्वारा आकृति में भी सुधार किया गया है।