विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSS के इशारे पर काम करते हैं नेता, भाजपा की 'बी' टीम है 'आप': कांग्रेस

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 03 May 2017 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 09:28 PM (IST)

अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के जिस आंदोलन से हुआ था, उसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) व भाजपा का समर्थन प्राप्त था।

RSS के इशारे पर काम करते हैं नेता, भाजपा की 'बी' टीम है 'आप': कांग्रेस
RSS के इशारे पर काम करते हैं नेता, भाजपा की 'बी' टीम है 'आप': कांग्रेस

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की 'बी' टीम करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि न सिर्फ कुमार विश्वास बल्कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की भी भाजपा से सांठगांठ है। वो भाजपा के इशारे पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के जिस आंदोलन से हुआ था, उसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) व भाजपा का समर्थन प्राप्त था। अभी भी 'आप' के नेता भाजपा व आरएसएस के इशारे पर काम करते हैं।

कांग्रेस के वोट बैंक में सेध लगाकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए 'आप' चुनाव लड़ती है। गोवा व पंजाब विधानसभा चुनाव इसका उदाहरण है। गोवा में ईसाई समुदाय के लोग कांग्रेस के परंपरागत समर्थक हैं। उन्हें कांग्रेस से दूर करने के लिए 'आप' ने वहां एक ईसाई को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: 'आप' में 'विश्वास' बरकरार, जानें, कैसी थमी कलह, कब-कब क्या हुआ

इसी तरह से पंजाब में 'आप' ने दलित वर्ग के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी क्योंकि उसे पता है कि दलित वर्ग हमेशा से कांग्रेस का समर्थक रहा है, जबकि पिछले छह महीने से दिल्ली में केजरीवाल सरकार में एक भी मंत्री दलित वर्ग का नहीं है।

माकन ने कहा कि राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव तथा निगम चुनाव के बाद यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक वापस आ रहा है। दिल्ली में हाल में हुए चुनावों में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसका वोट फीसद बढ़ा है। वर्ष 2014 के लोकसभा तथा 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा व 'आप' का वोट फीसद घटा है। 

यह भी पढ़ें: निगम चुनाव में मिली हार के बाद मजबूत हुए माकन, बागियों पर होगी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।