विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, CBI डायरेक्टर की दौड़ में कौन है सबसे आगे, किसकी है चर्चा

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 08:05 PM (IST)

कौन होगा नया सीबीआइ डायरेक्‍टर। किसके नाम पर लग सकती है मोहर। करीब-करीब नाम तय हो चुका है कि अगला सीबीआइ प्रमुख कौन होगा।

जानिए, CBI डायरेक्टर की दौड़ में कौन है सबसे आगे, किसकी है चर्चा
जानिए, CBI डायरेक्टर की दौड़ में कौन है सबसे आगे, किसकी है चर्चा

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो के नए प्रमुख बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। आलोक वर्मा वर्ष 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सूत्रों का कहना है कि वर्मा के नाम पर सहमति बन गयी है।

फिलहाल आलोक कुमार वर्मा दिल्ली पुलिस आयुक्त हैं और उनके अलावा इस पद के लिए 2 और नाम दौड़ में शामिल हैं। एक कर्नाटक कैडर की आरती रामचंद्रन और दूसरा आर के दत्ता, आरती रामचंद्रन एसएसबी की प्रमुख हैं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज सीबीआई चयन समिति की बैठक थी।

चयन समिति में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे और प्रधान न्यायाधीश या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि अन्य सदस्य हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगले सीबीआइ निदेशक के तौर पर विचार के लिए 45 पात्र आईपीएस अधिकारियों की एक सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गयी थी।

CBI निदेशक के लिए जोर-आजमाइश तेज, 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक तो हुई लेकिन सीबीआई का अगला प्रमुख कौन होगा, इस पर से पर्दा नहीं उठ सका। सूत्र बताते हैं कि समिति ने नए प्रमुख के नाम पर सहमति तो बन गई है, लेकिन घोषणा में अभी कुछ वक्त लग सकता है। बीते 2 दिसंबर को अनिल सिन्हा के सेवानिवृत होने के बाद से सीबीआइ प्रमुख का पद खाली चल रहा है।

फिलहाल गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना इस जांच एजेंसी के अंतरिम निदेशक हैं।आईपीएस अधिकारी राकेश आस्थाना को सीबीआइ का अंतरिम निदेशक बनाए जाने के खिलाफ वकील प्रशांत भूषण ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाए थे। अस्थाना भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। विपक्ष ने जब उनकी नियुक्ति पर हल्ला मचाया तो प्रधानमंत्री ने बजट सत्र के बाद नए निदेशक के नाम की घोषणा करने की बात कही थी।

बदला लेने की नीयत से भी लगाए जाते हैं दुष्कर्म के आरोप: कोर्ट

कौन हैं आलोक कुमार वर्मा

- आलोक कुमार वर्मा वर्ष 1979 बैच के IPS अधिकारी हैं।

2- फरवरी 2016 में आलोक कुमार को दिल्ली का पुलिस आयुक्त बनाया गया था।

3- आलोक कुमार वर्मा तिहाड़ जेल के महानिदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।