विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑटो चालक ने बताया कहां गया था नजीब, क्राइम ब्रांच ने तेज की जांच

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 18 Nov 2016 04:56 PM (IST)

ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की रात वह जेएनयू के बाहर खड़ा था तभी नजीब उसके ऑटो में आकर बैठा और जामिया मिलिया इस्लामिया चलने के लिए कहा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उस ऑटो चालक का पता लगा लिया है जिनके नजीब को जेएनयू से निकला था। जेएनयू के एक प्रोफेसर ने ही पुलिस को बताया था कि नजीब 15 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी से बाहर ऑटो में गया था।

ऑटो चालक ने नजीब के पोस्टर देखकर उसकी पहचान की है। ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की रात वह जेएनयू के बाहर खड़ा था तभी नजीब उसके ऑटो में आकर बैठा और जामिया मिलिया इस्लामिया चलने के लिए कहा। ऑटो चालक ने बताया कि इस दौरान नजीब ऑटो में खामोश बैठा रहा उसने फोन पर भी किसी से बात नहीं की।

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, लापता नजीब को लेकर हाथ लगा अहम सुराग

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर नजीब जामिया इलाके में किससे मिलने गया था।इस मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने जामिया प्रशासन से मदद मांगी है। क्राइम ब्रांच के सीपी रविंद्र यादव ने कहा कि जामिया के अंदर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी मदद से नजीब का पता लगाया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने नजीब का पता बताने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले यह राशि 2 लाख रुपये थी। क्राइम ब्रांच की कई टीमों ने लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश शुरू कर दी है।

नजीब के समर्थन में जेएनयू के छात्रों ने किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें