विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी से विवाद के बाद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 06:51 PM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 07:02 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने दिवाली के मौके पर खुदकुशी कर ली। हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र राठी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उस्मानपुर इलाके में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही घर में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेड कांस्टेबल की पहचान ज्ञानेंद्र राठी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। न्यू उस्मानपुर पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

तमंचे के बल पुलिसकर्मी से कार लूटने के बाद फरार हुए बदमाश

जानकारी के मुताबिक ज्ञानेंद्र राठी परिवार के साथ गली नंबर-10, ब्रह्मापुरी में रहता था। परिवार में माता-पिता, चार भाई, पत्नी और एक 11 साल का बेटा है। वह साल 1997 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। चार-पांच साल से उसकी तैनाती लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में थी।

ज्ञानेंद्र के बड़े भाई सुरेंद्र राठी ने बताया कि शनिवार रात ज्ञानेंद्र ऑफिस से रात 12:30 बजे घर पहुंचा था। फिर वह तीसरी मंजिल पर चला गया। देरी से घर पहुंचने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। चंद मिनटो के बाद ही ज्ञानेंद्र ने पत्नी की आंखो के सामने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी से सटाकर गोली मार ली। शोर सुनकर परिजन तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ है।

फॉर्म हाउस में चल रहे कसीनो का पर्दाफाश, 4 लड़कियों सहित 8 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।