विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईप्रोफाइल कसीनो में पकड़ी गईं चार युवतियां, दिल्ली-हरियाणा के बड़े व्यवसायी फंसे

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 09:23 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 07:46 PM (IST)

पहली बार दिल्‍ली पुलिस ने हाईप्रोफाइल कसीनो के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। यहां शराब युवतियां परोसती थीं। पुलिस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दक्षिणी जिला पुलिस ने शनिवार देर रात नेब सराय थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर एक फार्म हाउस में चल रहे कसीनो पर छापा मारकर 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जुआ खेलने आए लोगों के अलावा कसीनो के 10 कर्मचारी व डीलर शामिल हैं।

पहली बार पुलिस ने हाईप्रोफाइल कसीनो के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। वहां काम करने वाली चार युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जुआ में उपयोग आने वाले 1.36 करोड़ के टोकन और मर्सिडीज समेत 11 लग्जरी कारें जब्त की हैं। पुलिस ने दिल्ली गैंबलिंग एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

जानें, क्रिकेट में सट्टा रैकेट चलाने वाले बाकी समय क्या करते हैं काम?

दक्षिणी जिला के डीसीपी ईश्वर सिंह के मुताबिक सैनिक फार्म के जे-355 नंबर फार्म हाउस में अवैध रूप से कसीनो चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसमें खास लोगों को आने की इजाजत थी। संचालक ने जुआ खेलने के लिए कुछ विशेष लोगों का ग्रुप बना रखा था।

ये लोग दिल्ली और हरियाणा के बड़े व्यवसायी हैं। ये सभी विभिन्न माध्यमों से आपस में संपर्क कर कोई दिन निर्धारित करते थे और देर रात 11 बजे से तड़के सुबह तक जुआ खेलते थे। कसीनो में प्रवेश के लिए पांच लाख रुपये जमा कराने पड़ते थे। यहां आने वाले लोगों को शराब और खाना भी परोसा जाता था।

फार्म हाउस के प्रथम तल पर कसीनो था और नीचे सुसज्जित बेडरूम और किचन बने हैं। फार्म हाउस का मालिक हरेंद्र कौशिक और उसके साथी कुनाल चंद्रा फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कसीनो में बिना लाइसेंस शराब परोसी जाती थी। शराब युवतियां परोसती थीं।

डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि कसीनो में उन्हीं को प्रवेश मिलता था जो पांच लाख रुपये जमा कराते थे, लेकिन छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से पैसे नहीं मिले। ऐसे में सवाल उठता है कि पैसे कहां गए? इस बारे में डीसीपी संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके।

सूत्रों की मानें तो फार्म हाउस से 126 शराब की बोतलें बरामद हुईं लेकिन पुलिस ने 23 की बरामदगी दिखाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ बड़े बुकियों को बचा लिया जो कसीनो में पार्टनर थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।