विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में खतरनाक स्मॉग, केजरीवाल सरकार ने लिए कई अहम फैसले

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2016 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 08:29 PM (IST)

दिल्ली में खतरनाक होते जा रहे प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। फैसले के तहत दिल्ली में फिर से ऑड-इवन फॉर्मूले की वापसी होगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में खतरनाक होते जा रहे प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। आज बुलाई गई दिल्ली कैबिनेट की आपात बैठक में दिल्ली सरकार ने आगामी पांच दिनों तक निर्माण कार्य बंद करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट बैठक में कृत्रिम बारिश पर भी चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार से समर्थन की उम्मीद जताई है।

दिल्ली सरकार द्वारा लिए गए फैसले

-तीन दिन तक सरकारी-निजी स्कूल बंद रहेंगे

-बदरपुर थर्मलपावर प्लांट से 10 दिन फ्लाइएश ले जाने पर रोक

-ऑड-इवन की तीसरे चरण की तैयारी शुरू

- कल यानी सोमवार से दिल्ली की सड़कों पर रोजाना पानी का छिड़काव

-दिल्ली में पत्तियों के जलाने पर रोक, अधिकारियों को सख्त हिदायत

- डीजल जनरेटर (डीजी) सेट 10 दिन के लिए बंद

- मांगने परबिजली के कनेक्शन सभी को दिए जाएंगे

-बदरपुर प्लांट 10 दिन के लिए बंद

-वैक्यूम क्लीनिंग 10 नवंबर से शुरू होगी

- बर्निंग ऑफ़ लीव के लिए कल एप्प्स लांच किया जाएगा

कैबिनेट की बैठक के बाद के अरविंद केजरीवाल ने सबसे विनम्र अपील भी की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति छोड़कर सबको साथ होना पड़ेगा।

गौरतलब है कि आज सुबह दिल्ली के धौला कुआं इलाके में स्मॉक रहा। लोगों के सड़कों पर ज्यादा दिक्कत आ रही है। एक ओर सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो वहीं विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालक परेशान नजर आए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर आज दोपहर कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

इससे पहले आज सुबह दिल्ली के जंतर मंतर पर लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिल्ली में ऐसे ही प्रदूषण बढ़ता रहा तो यहां जीना मुश्किल हो जाएगा।

यहां पर बते ददीपावली के तकरीबन सप्ताह भर बीतने के बाद हवा में प्रदूषण का स्तर सामान्य से कई गुना ज्यादा दर्ज़ किया गया है। इससे दिल्ली और एनसीआर में सांस लेना बेहद मुश्किल हो चुका है। पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली और एनसीआर में धुंध की मोटी परत छाई है। रविवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया हुआ है। लोगों को सांस लेने में परेशानी तो हो रही है, साथ ही सड़कों पर विजिबिलिटी की भी समस्या पेश आ रही है।

दिल्ली का हर शख्स रोजाना पीता है 40 सिगरेट, देखें तस्वीरें

दिल्ली में प्रदूषण के हालात में नहीं हुआ सुधार, देखें तस्वीरें

दिल्ली में प्रदूषण हुआ खतरनाक, एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

दिल्ली में हर शख्स 40 सिगरेट पी रहा है रोजाना

विशेषज्ञों की मानें तो सांस के साथ शरीर में प्रवेश करने वाले प्रदूषण तत्व खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। जानकारों का कहना है कि इस समय दिल्ली में सांस लेने पर दिन भर में 40 सिगरेट के बराबर धुआं शरीर के भीतर जा रहा है। यानी दिल्ली में रोजाना हर शख्स 40 सिगरेट पी रहा है।

दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण स्तर के चलते दिल्ली एक 'आपात स्थिति' का सामना कर रही है। ऐसे में केंद्र ने किसानों द्वारा पराली (खूंटी) जलाने पर अंकुश के लिए सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है।

दिल्ली में विकट प्रदूषणः 24 घंटे में लागू न हुआ 'चीनी फॉर्मूला' तो होगी मुश्किल

गौरतलब है कि दिल्ली पर धुंध छाए रहने और कई स्थलों पर प्रदूषण का स्तर सुरक्षित स्तर से कई गुना अधिक होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने इस चुनौती से निपटने में केंद्र के तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तुलना एक 'गैस चैंबर' से की

केजरीवाल ने दिल्ली की तुलना एक 'गैस चैंबर' से की, जिसके लिए मुख्य कारण पंजाब और हरियाणा से खेतों में खूंटी जलाने से उठने वाला धुआं है। उन्होंने लोगों से वाहनों का इस्तेमाल न्यूनतम करने की भी अपील की। बैठक के बाद दवे ने कहा कि उन्होंने सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है और उनसे अनुरोध करेंगे कि वे अपने राज्यों में खूंटी जलाने पर अंकुश लगाएं, क्योंकि यह दिल्ली में धुंध का स्तर बढ़ाता है।

दिल्ली में आपातकाल की स्थिति

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर हालात बहुत खराब हैं। विशेष तौर पर बच्चे, मरीजों, महिलाओं और वृद्धों के लिए। हमें स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।