विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल 'कैश का मतलब 2 नंबर का पैसा नहीं'

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 02:36 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 05:22 PM (IST)

नोटबंदी को लेकर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। नोटबंदी के लेेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। सत्र के दौरान सीएम केजरीवाल ने सदन में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें राष्ट्रपति से केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी पर लिए गए फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई।

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में नोटबंदी को वापस लेने का प्रस्ताव रखते हुए इस फैसले की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवाने की भी मांग की। अपने भाषण के दौरान केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह नोटबंदी का ऐलान किया है, मैं उसकी निंदा करता हूं। इस दौरान सदन में मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

नोटबंदी को लेकर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं और पिछले कई दिनों से दिल्ली के बाजार बंद हैं। सीएम ने कहा दिल्ली के कई बाजारों में सिर्फ कैश से ही लेनदेन होता है और कैश का मतलब 2 नंबर का पैसा नहीं है। सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में भाषण के दौरान यह भी कहा कि किसान का पैसा कालाधन नहीं है। मंडी में किसान कैश से ही लेनदेन करते हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा हम सकारात्मक राजनीति करते हैं। हमने मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन किया और सड़कों पर झाड़ू लेकर निकले, योगा डे पर चटाई लेकर निकले, सर्जिकल स्ट्राइक पर भी हमने सरकार को बधाई दी, लेकिन सरकार ने अब ये कैसा फैसला लिया है? 2000 के नोट लेकर आ गए। इससे काला धन कैसे खत्म होगा ये समझ में नहीं आ रहा। सवा सौ लोगों को लाइन में खड़ा कर ये कैसे होगा ये समझ से परे है। पीएम गरीबों को धमकी दे रहे हैं। पैसे नहीं होने की वजह से शादियां टूट रही हैं।

25 लोगों की मौत हुई

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 2 से 3 दिनों में बैंक और एटीएम की लाइन में लगकर 25 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने मानवता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सदन से 2 मिनट का मौन रखने की बात कही।

मार्शलों ने विजेंद्र गुप्ता को निकाला बाहर

केजरीवाल के भाषण के दौरान भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता लगातार टोकाटाकी करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद उन्होंने केजरीवाल के भाषण का विरोध जारी रखा। इस पर अध्यक्ष ने मार्शलों से गुप्ता को सदन से बाहर करने का आदेश दिया। जिस पर मार्शलों ने उन्हें बाहर कर दिया।

पहले भी नोटबंदी का विरोध कर चुके हैं केजरीवाल

यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस केे दौरान केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को नोटबंदी का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। गरीब पूरी नींद सो नहीं रहे हैं, पूरी रात लंबी लाइनों में गुजर रही है और मोदी जी चैन की नींद सो रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था जितना भ्रष्टाचार 4 दिनों में हुुआ है वो पिछले चार महीनों में नहीं हुआ।

एक्शन में ग्लोब मास्टर, वायु सेना की मदद से शहरों में पहुंचाए जा रहे हैं नोट

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस केे दौरान के दैरान केजरीवाल ने चुटकी भी ली और कहा कि मोदी जी के 3 पक्के दोस्त हैं अंबानी, अडानी और शरद पवार जी। केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार की नीयत खराब है और काले धन के नाम पर लोगों को जहर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि जो लोग नकली नोट बना रहे हैं उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

नोटबंदी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने पीएम मोदी के गोवा में दिए भाषण को देश के लोगों के साथ मजाक बताते हुए कहा था कि पीएम संभल जाएं इससे पहले कि देश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा हो जाए मोदी नोटबंदी का फैसला वापस ले लें।

दिल्ली: पैसे निकालने गए किन्नर ने गुस्से में उतार दिए कपड़े, किया हंगामा

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र को भाजपा ने बताया केजरीवाल की नौटंकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।