विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' के विधायक ने पूछा- पंजाब और गोवा घुमाने के लिए कहां से आ रहा है पैैसा

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 07:52 AM (IST)

सहरावत ने पूछा है कि आखिर इतने कार्यकर्ताओं को बार-बार पंजाब और गोवा घुमाने के लिए पार्टी के पास पैसा ...और पढ़ें

'आप' के विधायक ने पूछा- पंजाब और गोवा घुमाने के लिए कहां से आ रहा है पैैसा
'आप' के विधायक ने पूछा- पंजाब और गोवा घुमाने के लिए कहां से आ रहा है पैैसा

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। अगले महीने से 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। पंजाब और गोवा में आगामी 4 फरवरी को एक ही दिन मतदान है। ऐसे में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा दिल्ली से अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्य के लिए भेजे जाने पर पार्टी के बिजवासन से विधायक देवेंद्र सहरावत ने सवाल उठाए हैं।

सहरावत ने पूछा है कि आखिर इतने कार्यकर्ताओं को बार-बार पंजाब और गोवा घुमाने के लिए पार्टी के पास पैसा कहां से आ रहा है। क्या इसी मद मेंं पार्टी कालाधन खर्च कर रही है। पार्टी से इस बाबत पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं आया तो 'आप' विधायक ने यही सवाल सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्वीट कर पूछा है। हालांकि इस संदर्भ में 'आप' के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। दोनों राज्यों में चुनाव एक साथ हैं तो स्वाभाविक है कि बड़े नेता वहां प्रचार-प्रसार करने जाएंगे।

यूपी चुनाव 2017: भाजपा ने जारी की पहली सूची, जानें- किसे मिला टिकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।