विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी का असर, दिल्ली सरकार ने बुलाया विधानसभा का आपात सत्र

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 14 Nov 2016 10:00 PM (IST)

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार को नोटबंदी का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। नोटबंदी को लेकर दिल्ली सरकार ने विधानसभा का आपात सत्र बुलाने का फैसला किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। नोटबंदी के लेेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नोटबंदी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार ने विधानसभा का आपात सत्र बुलाने का फैसला किया है। दिल्ली विधानसभा का आपात सत्र मंगलवार यानि कल बुलाया गया है।

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस केे दौरान कहा कि केंद्र सरकार को नोटबंदी का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। गरीब पूरी नींद सो नहीं रहे हैं, पूरी रात लंबी लाइनों में गुजर रही है और मोदी जी चैन की नींद सो रहे हैं। केजरीवाल ने कहा जितना भ्रष्टाचार 4 दिनों में हुुआ है वो पिछले चार महीनों में नहीं हुआ।

एक्शन में ग्लोब मास्टर, वायु सेना की मदद से शहरों में पहुंचाए जा रहे हैं नोट

प्रेस कॉन्फ्रेंस केे दौरान के दैरान केजरीवाल ने चुटकी भी ली और कहा कि मोदी जी के 3 पक्के दोस्त हैं अंबानी, अडानी और शरद पवार जी। पीएम कल आशीर्वाद लेकर आए हैं। केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार की नीयत खराब है और काले धन के नाम पर लोगों को जहर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि जो लोग नकली नोट बना रहे हैं उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

नोटबंदी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने पीएम मोदी के गोवा में दिए भाषण को देश के लोगों के साथ मजाक बताते हुए कहा था कि पीएम संभल जाएं इससे पहले कि देश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा हो जाए मोदी नोटबंदी का फैसला वापस ले लें।

दिल्ली: पैसे निकालने गए किन्नर ने गुस्से में उतार दिए कपड़े, किया हंगामा

सीएम केजरीवाल ने रविवार को यह दावा करते हुए कहा था कि उनके पास कई लोगों की कॉल आई है। गोवा में पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण के बाद लोग दहशत में हैं। केजरीवाल ने कहा सरकार कालेधन के मुद्दे को गंभीरता से ले और नोटबंदी के बाद बने हालातों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएं। केजरीवाल ने नोटबंदी पर पीएम मोदी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री कालेधन के मुद्दे पर गंभीर हैं तो अपने कॉर्पोरेट दोस्तों के खिलाफ कड़े कदम उठाएं।