विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्च इंजन गूगल ने भी 68वें गणतंत्रता दिवस को किया सलाम, जानें कैसे

By JP YadavEdited By:
Updated: Thu, 26 Jan 2017 10:57 AM (IST)

1950 में आज ही के दिन भारत सरकार अधिनियम (1935) के स्थान पर हमारा संविधान लागू हुआ था।

सर्च इंजन गूगल ने भी 68वें गणतंत्रता दिवस को किया सलाम, जानें कैसे
सर्च इंजन गूगल ने भी 68वें गणतंत्रता दिवस को किया सलाम, जानें कैसे

नई दिल्ली (जेएनएन)। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का रुतबा हासिल करने वाला भारत देश बृहस्पतिवार को अपना 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच मशहूर सर्च इंजन गूगल ने 68वें गणतंत्र दिवस के सम्मान में अपना डूडल भारतीय तिरंगे के तीन रंगों से सजाया है।

गूगल अपने डूडल पर राजपथ की अर्द्ध चंद्राकार तस्वीर में प्रतीक चिन्हों के माध्यम से राजपथ पर झांकियों और उनका लुत्फ ले रहे दर्शकों को दिखा रहा है। चित्र में गूगल बीच में है और तीन तरफ प्रतीकात्मक रूप में दर्शक बैठे हैं।

1950 में आज ही के दिन भारत सरकार अधिनियम (1935) के स्थान पर हमारा संविधान लागू हुआ था। इस खुशी में राजपथ पर सेना के शक्ति प्रदर्शन और सुंदर झांकियों की प्रस्तुति के द्वारा यह दिन मनाया जाता है।

इस खास मौके पर राजपथ से हिंदुस्तानी शौर्य और संस्कृति की झांकी निकाली जाएगी। इस बार अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।