विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स सीडी में फंसे पूर्व मंत्री ने दिल्ली में लगाए पोस्टर, AAP कार्यकर्ता हैरान

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 02 May 2017 02:53 PM (IST)

सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में लगे केजरीवाल के साथ संदीप कुमार वाले इस पोस्टर में आम आदमी पार्टी (AAP) की ...और पढ़ें

सेक्स सीडी में फंसे पूर्व मंत्री ने दिल्ली में लगाए पोस्टर, AAP कार्यकर्ता हैरान
सेक्स सीडी में फंसे पूर्व मंत्री ने दिल्ली में लगाए पोस्टर, AAP कार्यकर्ता हैरान

नई दिल्ली (नवीन गौतम)। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में भाजपा की एक उम्मीदवार के लिए मुसीबत बने दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार का एक पोस्टर फिर चर्चा में है। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में लगे केजरीवाल के साथ संदीप कुमार वाले इस पोस्टर में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री केजरीवाल व संदीप कुमार को दिया गया है। इसके चलते क्षेत्र के लोग व AAP के कार्यकर्ता धर्मसंकट में हैं। हालांकि AAP अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

नगर निगम चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें संदीप कुमार नरेला क्षेत्र में भाजपा के लिए प्रचार करने के साथ ही केजरीवाल के खिलाफ भी बोलते दिखे। AAP ने इसे भाजपा के खिलाफ चुनावी हथियार बनाना शुरू किया। 

मामले के तूल पकड़ने से पहले ही भाजपा नेतृत्व ने नरेला वार्ड से सविता खत्री की उम्मीदवारी वापस लेने के साथ ही उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का ऐलान कर दिया। हालांकि सविता ने नगर निगम का चुनाव कमल के निशान पर ही लड़ा। पूरा स्थानीय भाजपा संगठन सविता के चुनाव में जुटा।

सविता चुनाव जीत भी गईं। संदीप की वजह से मुसीबत में फंसी सविता का मामला तो नरेला में ठंडा पड़ गया, मगर सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव नतीजों का मामला गरमा गया है। इस विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डो में से तीन पर आप ने जीत हासिल की है।

इसका श्रेय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संदीप कुमार को देते हुए पूरे इलाके को पोस्टर से पाट दिया गया है। इस स्थिति के चलते आप के वे कार्यकर्ता कशमकश में हैं, जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने संदीप कुमार के खिलाफ स्थानीय स्तर पर मोर्चा खोलने के निर्देश दिए थे। वे यह सोचकर परेशान हैं कि संदीप कुमार अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के साथ AAP के चुनाव निशान आदि का इस्तेमाल कर रहा है, पर पार्टी नेतृत्व जानते हुए भी उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

जनवरी में भी राज पार्क वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में इसी तरह के पोस्टर लगाए गए थे। इनमें मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के साथ संदीप कुमार की तस्वीर थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।