विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब गुड़गांव को गुरुग्राम कहिये जनाब, केंद्र से मंजूरी के बाद बदला नाम

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2016 08:11 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 07:43 AM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले गुड़गांव को अब गुरुग्राम के नाम से जाना जाएगा। गुड़गांव का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले गुड़गांव को अब गुरुग्राम के नाम से जाना जाएगा। गुड़गांव का नाम गुरुग्राम करने को लेकर केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। देश-दुनिया में गुड़गांव अब गुरुग्राम नाम से ही जाना जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुताबिक, शहर के साथ-साथ गुड़गांव जिला भी अब गुरुग्राम के रूप में ही जाना जाएगा। यहां पर बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटा गुड़गांव 'मिलेनियम सिटी' के रूप में भी जाना जाता है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, हरियाणा का कॉरपोरेट हब है। बताया जाता है कि गुड़गांव नाम गुरु द्रोणाचार्य से निकला, जो महाभारत में धनुर्विद्या के महारथी थे और जिन्होंने पांडवों और कौरवों को शिक्षा दी थी।

गुड़गांव का पौराणिक नाम है गुरुग्राम

कहा जाता है कि इस गांव को पांडवों द्वारा गुरु द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा के रूप में दिया गया था, इसलिए इसे गुरु ग्राम के तौर पर जाना जाने लगा और समय के साथ यह नाम बदलते-बदलते गुड़गांव हो गया।

गौरतलब है कि हरियाणा में सत्तासीन भाजपा सरकार ने इसी साल अप्रैल महीने में गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम करने की घोषणा की थी।

गुरुग्राम नाम से होगा सांस्कृतिक विरासत का बोध

यह दिला था तर्क

सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से तर्क दिया गया था कि गुड़गांव नाम गुरुग्राम के रूप में बदलने का निर्णय अनेक मंचों पर मिले प्रतिवेदनों के आधार पर किया गया था, इसलिए गुड़गांव का गुरुग्राम के रूप में नामकरण उचित होगा।

साइबर सिटी गुड़गांव का नाम अब होगा गुरुग्राम

तब कहा गया था कि हरियाणा भगवद् गीता की भूमि है और गुड़गांव शिक्षा का एक केंद्र रहा था। गुरु द्रोणाचार्य के समय से यह गुरु ग्राम के रूप में जाना जाता रहा था। यहां राजकुमारों को शिक्षा दी जाती थी, इसलिए काफी समय से इस क्षेत्र के लोग इसका नाम गुरुग्राम करने की मांग कर रहे थे।

गुरुग्राम की यह भी है खासियत

गुड़गांव (अब गुरुग्राम) को देश और दुनिया भर में एक औद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर और कंपनियों के केंद्र के रूप में जाना जाता है। इस शहर में कई विदेशी कंपनियों और प्रमुख देशी कंपनियों के कार्यालय भी स्थित हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।