विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल पर भड़के जैन मुनि तरुण सागर, बोले- 'डायन भी एक घर छोड़ देती है'

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 05 Oct 2016 09:51 PM (IST)

तरुण सागर ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने वाले केजरीवाल के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा, 'केजरीवाल ओछी राजनीति से बाज आएं। डायन भी एक घर छोड़ देती है।'

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो संदेश जारी कर अपने ही जाल में फंस गए हैं।

भाजपा नेताओं के बाद अब जैन मुनि तरुण सागर ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने वाले केजरीवाल के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। तरुण सागर ने कहा, 'केजरीवाल ओछी राजनीति से बाज आएं। डायन भी एक घर छोड़ देती है। सेना के जवान हमारे असली हीरो हैं। उनकी आलोचना करने वाले नशे में हैं, होश में नहीं।'

कपिल ने महबूबा से पूछा 'क्या बुरहान वानी को आतंकी मानती हैं आप'

इससे पहले भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनके चरित्र को राष्ट्र विरोधी बताया। स्वामी ने कहा कि दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने के बारे में सोचना चाहिए। भाजपा नेता विनय कटियार ने भी केजरीवाल को घेरा और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

सीएम केजरीवाल की तरफ से जारी वीडियो संदेश के लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा कर्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल से अलग हुए मंत्री मनीष सिसोदिया के सुर