विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार्जशीट से खुला राज- 'पाइप बम' से दिल्ली को दहलाने वाले थे जैश आतंकी'

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 12:58 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 06:35 PM (IST)

कोर्ट में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, जैश के तीन संदिग्ध आतंकी दिल्ली-एनसीआर को 'पाइप बमों' के जरिए दहलाने की फिराक में थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। इसी साल मई में गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद ने पूछताछ में बड़ा राज खोला है। पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, जैश के तीन संदिग्ध आतंकी दिल्ली-एनसीआर को 'पाइप बमों' के जरिए दहलाने की फिराक में थे।

यहां पर बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस साल मई में जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध आतंकियों का गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने काफी पूछताछ और सबूतों को जुटाने के बात कोर्ट में इन तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

'अब्बा' से मिले थे निर्देश

बीते हफ्ते दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, तीनों आरोपी माचिस की तीलियों से निकाले गए विस्फोटक पदार्थ से बम बनाने वाले थे। ये बम कैसे बनाते? इसका भी पता इनसे पूछताछ में चला है। यह भी पता चला है कि ऐसा करने के लिए उन्हें 'अब्बा' से निर्देश मिले थे।

जानें अब्बा के बारे में

संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि अब्बा जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई तल्हा सैफ का कोड नेम है।

इस तरह बनाने वाले थे बम

पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने दिल्ली के दरियागंज स्थित एक दुकान से पाइप खरीदे। इसके बाद, उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांदबाग इलाके में एक लोहार से उनमें छेद करवाए। वे इनमें कीलें और विस्फोटक भरने वाले थे।

जानें क्या होता है पाइप बम

पाइप बम एक किस्म की इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IAED) है। इसमें विस्फोटक पदार्थों से भरा एक धातु का पाइप होता है, जो दोनों ही सिरों पर सील किया जाता है। यह बम दक्षिण एशिया में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी संगठनों को बेहद पसंद है।

यूं खुल गई पोल

जैश के प्रमुखों के संपर्क में आने के बाद साजिश के लिए कुछ युवाओं की तलाश थी, जिनसे वह एक मॉड्यूल तैयार कर सके। टीम बनाने के बाद उन्हें मसूद अजहर के भाई तल्हा द्वारा ऑनलाइन ग्रुप के जरिए आईइडी बनाने की तालीम मिली।

साजिद पूर्वी दिल्ली में ऐसे सुनसान पार्क या इलाके की तलाश में था, जहां वह अपने बनाए गए बम को टेस्ट कर सके। हालांकि, किसी तरीके से गलत वक्त पर इसमें विस्फोट हो गया, जिससे जैश के नेटवर्क का राजफाश हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।