विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP की जंग में कूदे मनोज तिवारी, विश्वास को बताया देशभक्त

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 03 May 2017 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 09:27 PM (IST)

कुमार विश्वास के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी में छिड़े घमासान को थामने की कोशिश देर रात तक चली, लेकिन स्थिति स्पष्ट होती हुई नहीं दिख रही है।

AAP की जंग में कूदे मनोज तिवारी, विश्वास को बताया देशभक्त
AAP की जंग में कूदे मनोज तिवारी, विश्वास को बताया देशभक्त

नई दिल्ली (जेएनएन)। सत्ता के दो केंद्र बनने के चलते जहां आम आदमी पार्टी टूट की कगार पर पहुंच गई है वहीं, विपक्षी दल इस चटखारे लेकर हमले कर रहे हैं। इस कड़ी में पार्टी में मचे घमासान को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बयान दिया है। 

कुमार विश्वास के बगावती सुर पर दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो भी आम आदमी पार्टी को सलाह देता है, उनको ये लोग अलग-थलग कर देते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुमार विश्वास ने हमेशा कहा है कि वह देश और जवानों के मुद्दे पर बोलते रहेंगे। वह आम आदमी पार्टी में जरूर हैं, लेकिन वह देश के जवानों के लिए और देश के लिए राष्ट्रभक्त की तरह खड़े रहे हैं। वहीं, मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल 'भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार' नारे लगाने वालों के साथ हैं।

यह भी पढ़ेंः PAC की बैठक में शामिल होने के लिए विश्वास ने केजरीवाल के समक्ष रखी शर्तें

उधर, कुमार विश्वास के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी में छिड़े घमासान को थामने की कोशिश देर रात तक चली, लेकिन स्थिति स्पष्ट होती हुई नहीं दिख रही है। हालांकि, कुमार विश्वास की खुली बगावत के बाद मंगलवार देर रात तक मान-मनौव्वल की कोशिशें जारी रहीं। 

केजरीवाल भी कुमार विश्वास के घर पहुंचे और फिर कुमार विश्वास के अपने साथ लेकर गए। इसके बाद कुमार विश्वास केजरीवाल के घर से बाहर निकले तो मीडिया से कुछ नहीं बोला और निकल गए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।