विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरे उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ने से परेशानी

By JP YadavEdited By:
Updated: Sun, 25 Dec 2016 08:52 PM (IST)

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत घने कोहरे और ठंड की मार झेल रहा है। इसके चलते कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। विमानों के उड़ान पर भी कोहरे का असर पड़ा है।

कोहरे से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री।
कोहरे से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री।

नई दिल्ली (जेएनएन)। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति कायम है। रविवार को हिमाचल के कई इलाकों में हिमपात और मैदानों में बारिश ने उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऐसे में उत्तर भारत में ठंड बढ़ना तय है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में कोहरे का असर रेल और हवाई सेवा पर भी पड़ा है।रविवार को कोहरे के कारण तकरीबन तीन दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। वहीं, 8 अंतरराष्ट्रीय और 7 घरेलू उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा

राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में रविवार की सुबह घने कोहरे से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही रहेगा।

जारी है कोहरे का कोहराम, थम गई 50 ट्रेनों की रफ्तार

एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात रेल यातायात पर पड़ा है।