विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विश्वटप्पा ने अरविंदाबली को क्यों मारा' AAP में छिड़ी जंग पर सोशल मीडिया में तंज

By JP YadavEdited By:
Updated: Thu, 04 May 2017 09:28 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद से मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर लोग अपने अंदाज में मजे ले रहे हैं।

'विश्वटप्पा ने अरविंदाबली को क्यों मारा' AAP में छिड़ी जंग पर सोशल मीडिया में तंज
'विश्वटप्पा ने अरविंदाबली को क्यों मारा' AAP में छिड़ी जंग पर सोशल मीडिया में तंज

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद से मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम को AAP के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के पार्टी छोड़ने के संकेत देने के साथ ही वह सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग बने हुए हैं।

पार्टी में मच घमासान पर ट्वीटर और फेसबुक पर लोग तंज कस रहे हैं। यूं तो सभी ने आम आदमी पार्टी और कुमार विश्वास के बीच विवाद पर कमेंट कर रहे हैं, लेकिन कुमार विश्वास को लेकर ट्विटर यूजर अभिषेक चौहान ने हालिया रिलीज 'बाहुबली' फिल्म के चरित्रों को जोड़ते हए सबसे रोचक ट्वीट किया है। 

अभिषेक अपने ट्वीट में लिखते हैं-‘विश्वटप्पा ने अरविंदाबली को क्यों मारा?’ तो वहीं, सच खबर नाम से ट्विटर यूजर लिखते हैं, ‘सर आप AAP छोड़ दीजिए। मैं पहले आम आदमी पार्टी का समर्थक था, लेकिन अब निराश हूं।’ 

उधर, एक ट्वीटर यूजर रोहित अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखते हैं-‘हम एक अच्छे भारत के लिए लड़ते हैं।’

तो सुनील याज्ञनिक ट्वीट करते हैं- ‘डॉक्टर कुमार विश्वास दिल्ली के लिए अच्छी पसंद हैं।’

ऐसा नहीं कि सभी ने मजाकिया कमेंट किए हैं। यूजर अमित कुमार सिंह अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है-‘कुमार विश्वास अच्छे राजनेता हैं। आम आदमी पार्टी में उनके जैसा नेता दूसरा नहीं।’

वरुण एम मुगल लिखते हैं, जिन लोगों ने AAP को खड़ा किया अब उन्हें ही धीरे-धीरे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः विपदा में AAP: केजरीवाल ने संभाली कमान, बोले- रूठा है तो मना लेंगे 

यह भी पढ़ेंः कुमार विश्वास ने मीडिया के लिए छोड़ा बड़ा सवाल- AAP में कौन है मुखौटा

यह भी पढ़ेंः  AAP में बढ़ी रार से उठा सवाल- क्या पार्टी को बॉय-बॉय कह देंगे विश्वास