विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित टंडन से पूछताछ, कालेधन में गाजियाबाद के बिल्डर का पैसा भी शामिल

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 07:31 AM (IST)

रोहित टंडन ने इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पूछताछ में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम का जिक्र किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ग्रेटर कैलाश पार्ट एक स्थित टंडन एंड टंडन (टी एंड टी) लॉ फर्म के दफ्तर से बरामद 13.65 करोड़ रुपयों में से कई करोड़ रुपये गाजियाबाद के एक बिल्डर के थे। क्राइम ब्रांच की मौजूदगी में आयकर विभाग की टीम को फर्म के मालिक रोहित टंडन ने पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी है। उक्त रकम बिल्डर ने उन्हें कमीशन के आधार पर व्हाइट करने के लिए दी थी। पुलिस टंडन से मिली जानकारी के आधार पर बिल्डर की तलाश कर रही है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।

आयकर विभाग की 12 सदस्सीय टीम, क्राइम ब्रांच की मौजूदगी में रविवार सुबह से लॉ फर्म के दफ्तर में रोहित टंडन से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप राणा खुद शामिल हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार रोहित ने देश में 18 बैंक खाते होने की बात कबूली है, जिनमें करोड़ों रुपये जमा हैं।

रीता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी पर जनता मोदी के साथ

पुलिस यह पता लगा रही है कि रोहित टंडन का विदेश में कोई खाता है अथवा नहीं? अगर उसने चोरी छिपे विदेश में खाता खुलवाया होगा तब टंडन के खिलाफ एंटी ब्लैक मनी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में उसकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

कालेधन की 'सफेदी' का आरोप, हिरासत में भेजे गए एक्सिस बैंक के 2 मैनेजर

सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि टंडन की कई नेताओं, पूर्व मंत्रियों, आ‌र्म्स डीलरों व रियल एस्टेट एजेंटों से अच्छी जान पहचान है। आयकर विभाग को शक है कि रोहित टंडन के तार दिल्ली के बड़े ज्वैलर्स से भी जुड़े हो सकते है। हाल में एक्सिस बैंक की अलग-अलग शाखाओं में जमा कराई गई बड़ी रकम में टंडन का भी कनेक्शन हो सकता है। पुलिस टंडन से पूछताछ कर पता लगा रही कि उसका किन-किन बैंक मैनेजरों व सीनियर अधिकारियों से परिचय है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रोहित का लिंक है यह उस केस में आरोपियों का अधिवक्ता रह चुका है। पुलिस का कहना है कि रोहित जांच में सहयोग कर रहा है। इसके ताल्लुक गौतम खेतान से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। अगस्ता केस में गिरफ्तार हो चुके वकील गौतम खेतान रोहित टंडन के क्लाइंट हैं।

कालेधन का कुबेर है रोहित टंडन, बड़े कारोबारियों और सफेदपोश लोगों से है संपर्क

पुलिस व आयकर विभाग को जानकारी मिली है कि रोहित टंडन का दुबई में भी एक घर है। दिल्ली के पंचशील में दो कोठियां, जोरबाग में 100 करोड़ से अधिक का एक बंगला, दिल्ली-एनसीआर में दो आलीशान फार्म हाउस हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल रोहित ने अपने भाई वरुण टंडन की शादी में 100 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए थे। रोहित पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में जज बनने की जुगाड़ में लगा था। उसके पिता जज रहे हैं। रोहित का बेटा भी उसकी लॉ फर्म में काम करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।