विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जूते पर 'आप' की सफाई 'सत्येंद्र जैन पर नहीं, मीडिया पर फेंका गया बूट'

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 05 Oct 2016 09:02 AM (IST)

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गाड़ी पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जूता आम आदमी सेना की कार्यकर्ता भावना अरोड़ा ने फेंका है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की सरकार व उसके मंत्रियों के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गाड़ी पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स दफ्तर से बाहर आते वक्त जैन की गाड़ी को निशाना बनाकर जूता फेंका गया। जिस वक्त उनकी गाड़ी पर जूता फेंका गया उस वक्त उनके साथ पार्टी नेता संजय सिंह भी थे।

जूता आम आदमी सेना की कार्यकर्ता भावना अरोड़ा ने फेंका है। भावना ने ही अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जूता फेंकने की घटना को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से सफाई दी गई है। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि जूता मंत्री सत्येंद जैन पर नहींं फेंका गया। जूता मीडिया को लगा और यह जूता मीडिया पर ही फेंका गया था।

वीडियो संदेश जारी कर फंस गए केजरीवाल, भाजपा ने विरोध में लगाए नारे

बता दें कि भावना अरोड़ा उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर स्याही फेंकी थी। सत्येंद्र जैन 17 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में जवाब देने के लिए इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे थे।