विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD चुनाव: क्या अरविंद केजरीवाल को सता रहा है पार्टी टूटने का डर

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 28 Apr 2017 07:13 AM (IST)

केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम में दलबदल कानून लागू नहीं होता है,इसीलिए आपको तोड़ने की कोशिश की जाएगी। आपको लालच दिया जाएगा।

MCD चुनाव: क्या अरविंद केजरीवाल को सता रहा है पार्टी टूटने का डर
MCD चुनाव: क्या अरविंद केजरीवाल को सता रहा है पार्टी टूटने का डर

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। पहली बार दिल्ली नगर निगम चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल परिणाम के बाद से सकते में हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक अपने आवास पर बुला ली। 

सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को हुई बैठक दौरान काफी चिंतित नजर आए। यह भी कहा जा रहा है कि वह बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और विधायकों से मिले। इतना ही नहीं, उन्होंने चुने गए पार्टी के पार्षदों को पार्टी न छोड़ने की शपथ तक दिला दी।

शपथ दिलाते हुए यह कहा केजरीवाल ने

बताया जा रहा है कि अपने पार्षदों को पार्टी न छोड़ने की शपथ दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह न तो लालच में आएं न किसी दबाव में। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में दलबदल कानून लागू नहीं होता है,इसीलिए आपको तोड़ने की कोशिश की जाएगी। आपको लालच दिया जाएगा।

अगर कोई भी पैसा लेता है तो वो फलेगा नहीं। अगर आपने धोखा किया तो भगवान आपको माफ नहीं करेगा। केजरीवाल ने अपने पार्षदों को याद दिलाया कि यह पार्टी आंदोलन से निकली है, यह आप सब की मेहनत और क़ुरबानी का नतीजा है।