विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पड़ोसी ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मरा समझ नाले में फेंका

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 09:45 PM (IST)

दिल्ली में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को मरा हुआ समझकर नाले में फेंक दिया। बच्ची रातभर नालें में बेहोश पड़ी रही।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह बच्ची को नाले से निकाला। परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी बीरबल (46) के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व हत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दिल्ली: 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी बीरबल मूलरूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसकी कोई संतान नहीं है। पत्नी आरा में रहती है। आरोपी जिस मकान में किराए पर रहता है उसी मकान में दूसरे तल पर बच्ची परिवार के साथ रहती है। पीड़ित बच्ची के परिजन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के रहने वाले हैं। बीरबल व बच्ची के पिता स्क्रैप डीलर के यहां नौकरी करते हैं।

रविवार शाम करीब 7.30 बजे बीरबल बच्ची के घर आया था। वह बच्ची व उसकी साढ़े छह साल की बड़ी बहन को बिस्कुट व टॉफी दिलाने के बहाने बाजार ले गया। बिस्कुट व टॉफी दिलाने के बाद उसने बड़ी बहन को घर पर छोड़ दिया।

दिल्ली ट्रेड फेयर में सक्रिय है 'महिला चोर' गिरोह, मां-बेटी गिरफ्तार

बीरबल बच्ची को घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बच्ची को पीटा और बाद में गला घोट दिया। बेहोश होने पर उसे नाले में फेंक दिया। वहां से पास के ठेके पर जाकर उसने शराब पी। देर रात घर पहुंचकर सो गया। कई घंटे तक बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने जब बच्ची की बड़ी बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे व उसकी छोटी बहन को बीरबल ले गया था। इसके बाद पुलिस बीरबल के पास पहुंची। उस समय भी वह नशे में था। सख्ती से पूछताछ करने पर बीरबल ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है और शव को नाले में फेक दिया है। पुलिस नाले के पास गई, जहां बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

मालीवाल ने लिया हालचाल

बच्ची के साथ दरिंदगी की जानकारी मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल अस्पताल पहुंची। उन्होंंने बच्ची, डॉक्टरों व परिजनों से बात की।

दिल्ली: चलती ट्रेन में हैवानियत, महिला ने दांत से काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।