विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी 'सलामी', बोले- पाक के गंदे खेल को करें बेनकाब

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 02:29 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 07:34 AM (IST)

भारतीय सेना द्धारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे सलाम किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर दिए गए एक संदेश में कहा कि पीएम मोदी ने उनके तमाम मतभेद हो सकते हैं लेकिन इस मुद्दे पर वो पीएम के साथ हैं और उन्हें सलाम करते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में गंदी राजनीति शुरू कर दी है। केजरीवाल ने पीएम मोदी से पाकिस्तान को जवाब देने की बात कही है।

देखें वीडियो

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने दी बधाई

हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में भी सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक तौर पर पीएम ने जो फैसला किया, उसके लिए पीएम को बधाई मिलनी चाहिए।

जानें किसने कहा- 'चाय वाले ने पाकिस्तान को औकात दिखा दी'

दरअसल, दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना को बधाई देने का प्रस्ताव सदन में रखा। प्रस्ताव में अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की तारीफ की और कहा कि बहुत बहादुरी, होशियारी और कामयाबी के साथ भारतीय सेना के जांबाजों ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके लिए आर्मी बधाई की हकदार है।

प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हुई तो मनीष सिसोदिया ने भी भारतीय सेना की जमकर तारीफ की और सफल सर्जिकल ऑपरेशन के लिए सेना को बधाई भी दी। बारी विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की आई, तो उन्होंने भी भारतीय सेना और जवानों को बधाई दी और कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी के साथ एक कामयाब ऑपरेशन को अंजाम दिया। लेकिन इसके साथ ही विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल के प्रस्ताव में संशोधन का प्रस्ताव रखा और कहा कि इस प्रस्ताव में पीएम को भी बधाई दी जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक कड़ा फैसला लिया है।

जानें, किसके दम पर फूलता है पाकिस्तान, युद्ध में किसका पलड़ा होगा भारी

विजेंद्र गुप्ता ने पीएम को बधाई देने वाले संशोधन को जोड़ने की मांग दोहराई। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खड़े हुए और कहा कि इस ऑपरेशन के लिए न सिर्फ पीएम बल्कि रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, सेना प्रमुख सभी को बधाई देने वाली लाइन जोड़ दी जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।