विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक, कोहरा करेगा परेशान

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 16 Nov 2016 09:44 PM (IST)

लोधी रोड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में न सिर्फ तापमान कम होगा बल्कि कोहरा भी बढ़ेगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस सीजन में 16 नवंबर राजधानी का सबसे ठंडा दिन रहा। बुधवार को लोधी रोड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में न सिर्फ तापमान कम होगा बल्कि कोहरा भी बढ़ेगा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम (27.3) और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम (10.6) दर्ज किया गया।

प्रदूषण को लेकर NGT का सख्त रुख, MCD से मांगी रिपोर्ट

स्काई मेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि ठंड शुरू हो गई है इसलिए आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट होगी। इसके असर से कोहरा भी बढे़गा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से फिर तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा, लेकिन अगले सप्ताह से तापमान में कमी शुरू होगी और यह 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम जा सकता। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी बनी हुई और बुधवार को इसकी रफ्तार 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दर्ज हुई, जिस वजह से ठंड का एहसास अधिक हुआ।