विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 27 Nov 2016 07:20 AM (IST)

स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि रविवार के बाद से मौसम बदलने लगेगा क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हटेगा और इससे हवा की दिशा एक बार फिर बदलेगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दो से तीन दिनों में नमी के साथ ठंडी हवाएं दस्तक देंगी। ठंडी हवाओं के असर से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होगी। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने दस्तक दी है। हवाओं की दिशा में परिवर्तन आया है, जिसके कारण तापमान पर भी असर पड़ा है।

दिल्ली में बदला मौसम, तापमान बढ़ते ही कम हुआ प्रदूषण का स्तर

मौसम में दिखेगा बदलाव

शनिवार को भी तापमान नॉर्मल से ज्यादा रह सकता है लेकिन रविवार बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिसंबर की शुरुआत से ही न्यूनतम तापमान नॉर्मल से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। पिछले दो से तीन सालों की तुलना में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का पैटर्न उत्तर भारत में जल्दी पहुंचा है, जिससे मौसम में बदलाव हुआ है।

तस्वीर: सर्दी का सितम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अहम रोल

स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि हवाओं की दिशाएं बदलने के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नॉर्मल से ज्यादा दर्ज हुआ है। शनिवार को भी तापमान ज्यादा रहने की संभावना है। रविवार के बाद से मौसम बदलने लगेगा क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हटेगा और इससे हवा की दिशा एक बार फिर बदलेगी।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर करेगा परेशान, खराब होंगे हालात

पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, ठिठुरेगी दिल्ली

हवाओं की दिशा बदलने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और तापमान गिर जाएगा। पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं दिल्ली की तरफ आएंगी जिससे तापमान गिरेेगा।