विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पड़ोस वाले अंकल ने 5 साल की बच्ची के साथ किया घिनौना काम...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 03 Aug 2016 07:45 AM (IST)

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने 5 की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। शाहबाद डेरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक युवक ने अपने पड़ोस मेंं रहने वाली 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बच्ची की मां अपनी बड़ी बेटी को लेने स्कूल गई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची परिवार के साथ शाहबाद डेरी में रहती है। बच्ची के पिता एक दुकान में काम करते हैं। सोमवार की दोपहर बच्ची की मां अपनी बड़ी बेटी को लाने के लिए स्कूल गई हुई थी। इस दौरान 5 की छोटी बेटी घर पर अकेली थी।

महिला को इस तरह किया बेहोश, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप

बच्ची को अकेल देखकर पड़ोसी पीड़िता के घर में घुस गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर के बाद जब पीड़ित बच्ची की मां घर पहुंची तो कमरे मेंं बेसुध पड़ी बेटी को देख उसके होश उड़ गए।

छात्रा केे निजी अंग में डाला ज्लवनशील पदार्थ, सबूत मिटाने के लिए लगाई आग

पड़ोसियों ने महिला को बताया कि आरोपी कुछ देर पहले ही उसके घर से निकला है। इसके बाद बच्ची की मां ने उसके पिता को सूचना दी। पिता ने पुलिस को बुलाया और फिर आरोपी की खोज होने लगी। कुछ देर बाद ही उसे दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेप के डर से छात्रा ने बदल दिया रास्ता, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप