विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल सरकार में हर्ष, ऑड-इवन से दिल्ली में घटा प्रदूषण

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 19 Apr 2016 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2016 06:17 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में सोमवार को प्रदूषण का स्तर ऑड-इवेन योजना के गत दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) के मुकाबले कम रहा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को प्रदूषण का स्तर ऑड-इवेन योजना के गत दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) के मुकाबले कम रहा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) और सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) दोनों के ही आंकड़ों में प्रदूषण में कमी देखने को मिली।

दिल्ली HC: लोगों को परेशान होने के लिए यूं ही सड़कों पर नहीं छोड़ सकते

सफर के अनुसार सोमवार को राजधानी में पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 का स्तर 75.4 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ, जबकि सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर निर्धारित है। पीएम 10 का स्तर सामान्य 100 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर से दोगुना 202.4 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ।

ऑड-इवनः 2000 का चालान कटाने निकले BJP सांसद, भरने पड़े 3500

शुक्रवार और शनिवार को पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 81 व 111.8 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर था। डीपीसीसी के आंकड़ों को देखें तो हरित क्षेत्रों में शामिल सिविल लाइंस इलाके में रात आठ बजे पीएम 2.5 का स्तर 197.77 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 383.85 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ, जोकि सामान्य से तीन गुना अधिक है।

वहीं, आरके पुरम में पीएम 10 का स्तर 266 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 88 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।