विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूबसूरत महिलाओं को पोर्न वीडियो भेजने वाले ने खोला हैरान करने वाला राज

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 08 Jul 2016 07:36 AM (IST)

आरोपी खालिद करीब 1500 महिलाओं को अश्लील वीडियो, फोटो व मैजेस भेज चुका है। उसके स्मार्टफोन में 2100 महिलाओं के नंबर और 100 पोर्न क्लिप भी मिली हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। करीब 1500 महिलाओं को अश्लील मैसेज और पोर्न कंटेंट भेजने का आरोपी हीन भावना से ग्रसित था। दरअसल, उसकी लंबाई बहुत छोटी थी। वह समझता था कि उसकी लंबाई कम होने से वह महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाता था। आरोपी का नाम मोहम्मद खालिद है और वह बल्लीमारान इलाके में रहता है।

कद छोटा होनेे से नहीं हो पाई शादी

पुलिस की माने तो आरोपी मोहम्मद खालिद के छोटे कद की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई थी। इस वजह से वह परेशान था। इस दौरान वह हीन भावना से ग्रस्त हो गया।

गैंगस्टर की इस गर्लफ्रेंड का यह राज जानकर हो जाएंगे हैरान

कई महिलाओं की विवाहित जिंदगी कर दी बर्बाद

आरोपी मोहम्मद खालिद के मोबाइल से 2100 महिलाओं के नंबर मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की इन करतूतों से कई महिलाओं की वैवाहिक जिंदगी भी प्रभावित हो चुकी थी और कई की हो रही थी।

लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजनेे का शौक था उसे, 1500 महिलाओं के साथ...

अंजान नंबर से भेजता था SMS

चांदनी चौक में लेडीज पर्स और हैंड बैग बेचने वाला खालिद अंजान नंबर से पहले अश्लील मैसेज भेजता था। शिकार तलाशने के लिए खालिद पहले किसी नंबर पर फोन करता था। अगर फोन कोई महिला उठाती थी तो वह नंबर सेव कर लेता था। महिला की वाट्सएप प्रोफाइल फोटो पसंद आने पर अश्लील वीडियो भेजता था। खालिद महिलाओं को उनके नंबर और फोटो फेसबुक पर डालकर बदनाम करने की धमकी भी देता था।

बाबा की अश्लील लीला! सत्संग के नाम पर करता था रेप

उसके फोन में अश्लील वीडियो, फोटो और मैजेस की भरमार

पुलिस ने जांच में पाया कि उसके स्मार्टफोन में 2100 महिलाओं के नंबर और 100 पोर्न क्लिप थे। खालिद ने तीन फर्जी सिम कार्ड खरीदे थे। इनके जरिए वो महिलाओं से चैटिंग करता था। बाद में उन्हें अश्लील मैसेज-वीडियो भेजने लगता था।