विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, किस सुराग का पीछा कर बुलंदशहर गैंगरेप के मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 10:49 AM (IST)

बुलंदशहर गैंगरेप में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को किसी दूसरे राज्य से सुराग मिले जिसके बाद मामले में गिरफ्तारी हो सकी।

News Article Hero Image

नोएडा [जेएनएन]। बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर हुई गैंगरेप की वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने राजस्थान में हुई इसी तरह की वारदात का सच खंगाला जिसके बाद ही आरोपियों कि गिरफ्तारी संभव हो सकी।

आईजी सुजीत पांडे ने बताया कि इस केस का खुलासा करने के लिए 28 टीम लगाई गई थीं। राजस्थान में ठीक बुलंदशहर जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया गया है। जिनमें सलीम और उसके साथियों को वहां की पुलिस तलाश कर रही है। यहीं से महत्वपूर्ण सुराग मिला। जिसके आधार पर हम लोगों ने आगे बढ़ना शुरू किया था।

बुलंदशहर गैंगरेप : 5 राज्यों में 3000 किमी तक भागता ही रहा मुख्य आरोपी सलीम

आईजी सुजीत पांडे ने बताया मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की खोज में लगाई गई थीं। तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी में सफलता बुलंदशहर क्राइम ब्रांच को मिली है। आईजी पांडे ने बताया कि बुलंदशहर के हाईवे पर गैंगरेप में शामिल तीन आरोपी जो मेरठ के मवाना से पकड़े गए हैं, वे मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद इनमें से 2 आरोपी बिहार और झारखंड भाग गए थे।

यहां बनाई थी योजना

मंगलवार को मेरठ के आईजी सुजीत पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक-एक तथ्य का खुलासा किया। बताया कि किस तरह मेरठ के किठौर में सलीम बावरिया गिरोह ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। उसके बाद बुलंदशहर जाकर हैवानियत का नंगा नाच किया।

जानें, बुलंदशहर गैंगरेप मामले में IG ने सबके सामने पीडि़ता के पति से क्यों मांगी माफी

6 आरोपी गिरफ्तार

अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी सलीम समेत छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले में पुलिस को एक आरोपी की तलाश है। फरार आरोपी का नाम फाती है। आईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए कहा, तीनों को मेरठ में छापा मारकर पकड़ा गया है। इनके पास से दो देशी तमंचे, चार कारतूस, गहने, 3400 रुपये, जींस और टी-शर्ट बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों के नाम सलीम, परवेज और जुबैर हैं। आईजी बोले कि वारदात से पहले आरोपियों ने घटनास्थल की रेकी एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मिलकर की थी। पु्लिस के पास इसके सबूत हैं। सारे साक्ष्य कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

परिवार को बंधक बना किया गैंगरेप

29 जुलाई की रात एक फैमिली अंतिम संस्कार में शामिल होने कार से नोएडा से शाहजहांपुर जा रही थी। एनएच-91 के पास कुछ बदमाशों ने कार को रोक लिया। 35 साल की महिला और उसकी 14 साल की बेटी से खेत में गैंगरेप किया। आरोपियों ने 2 घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर रखा। पैसे और गहने लूट लिए थे।