विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुमित का खुराफाती दिमाग, ज्‍यादा हिट्स के लिए बनाता था अश्‍लील वीडियो

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 09:53 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Jan 2017 08:00 AM (GMT+05:30)

सुमित के खुराफाती दिमाग में कई तरह के आइडिया थे। उसने क्राइम ब्रांच को बताया कि ऐसा ट्रेंड हो गया ...और पढ़ें

सुमित का खुराफाती दिमाग, ज्‍यादा हिट्स के लिए बनाता था अश्‍लील वीडियो
सुमित का खुराफाती दिमाग, ज्‍यादा हिट्स के लिए बनाता था अश्‍लील वीडियो

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । यूट्यूब पर लड़कियों को किस कर भाग जाने वाले 'प्रैंक' विडियो से चर्चा में आए सुमित वर्मा ने दिल्ली पुलिस को चौंकाने वाल राज बताए हैंं। उसके आइडिया को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

पुलिस का दावा है कि सुमित के खुराफाती दिमाग में कई तरह के आइडिया थे। उसने क्राइम ब्रांच को बताया कि ऐसा ट्रेंड हो गया है कि अश्लील वीडियो को ही ज्यादा से ज्यादा लाइक मिलते हैं और इसके बदले मोटी कमाई होती है।

प्रेमिका Whatsapp पर कर गई यह गलती और पकड़ी गई

उसने आने वाले दो महीने में कई वीडियो तैयार करने की योजना बना ली थी। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ जैसे वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लाइक मिलते हैं।

इसे ही देखते हुए उसने एक जनवरी को वह वीडियो तैयार किया था। आने वाले दिनों में बस के अंदर युवती का हाथ पकडऩे, रेलवे स्टेशन पर फब्तियां कसने या सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ के वीडियो बनाने की तैयारी कर रहा था।

सुमित ने पूछताछ में बताया कि जब उसके वीडियो पर निगेटिव पोस्ट आने लगीं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो वह डर गया।

उसने इसी कारण से वीडियो को पोस्ट करने के बदले माफी मांगने का एक वीडियो भी डाला था, जिसमें उसने वीडियो को मजाकिया तौर पर पोस्ट करने की बात कही थी। जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसने वह वीडियो भी हटा दिया था।

सेंसर बोर्ड करे तो ठीक, हम करें तो गलत क्यों

क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े जाने के बाद सुमित और सत्यजीत मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन जब उनसे उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड से जारी होने फिल्मों में भी ऐसे सीन होते हैं। अगर उन्होंने वीडियो बनाया तो क्या गलत है।

बता दें कि यूट्यूब पर लड़कियों को किस कर भाग जाने वाले 'प्रैंक' विडियो से चर्चा में आए सुमित वर्मा चर्चा में आया । काफी सारी शिकायतें मिलने के बाद सुमित वर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सुमित ने यूट्यूब पर एक प्रैंक विडियो डाला था, जिसमें वह लड़कियों को किस कर भाग जाता है। इसके खिलाफ शील भंग और अश्लील सामग्री पब्लिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक के मुताबिक, सुमित के यूट्यूब चैनल का नाम ‘द क्रेज़ी सुमित’ है। पुलिस सुमित का ठिकाना जानने के लिए उसके फेसबुक प्रोफाइल की जांच करेगी और उसके प्रोफाइल लॉग की जानकारी के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क को लिखेगी। बताया जा रहा है कि जिस वीडियो पर सवाल किया जा रहा है उसे कनॉट प्लेस में शूट किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।