विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलात्कारियों को गोली मारने से भी नहीं हिचकेगी पुलिस: बीएस बस्सी

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 04 Jan 2016 03:22 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2016 08:42 AM (IST)

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि अगर देश का कानून इजाजत दे तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने सोमवार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। बस्सी ने कहा कि अगर देश का कानून इजाजत दे तो दिल्ली पुलिस बलात्कारियों को गोली मारने से भी नहीं हिचकेगी।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस हर समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा 'हमें दूसरों की तरह घड़ियाली आंसू बहाना नहीं आता, लेकिन हम हर वक्त महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई दिल्ली पुलिस की दिलेरी

दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

बस्सी ने दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग भाग्यशाली हैं जो दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के आधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि वो युवा पुलिस अधिकारियों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे आगे बढ़कर महिला सुरक्षा के मुद्दों को देखें और अमल पर लाएं क्योंकि उन्हें सरकार से किसी तरह की मदद की अपेक्षा नहीं है। बिना किसी का नाम लिए बस्सी ने कहा कि वो ड्रामेबाजी की फिक्र नहीं करते हैं।

ऑड-ईवन ट्रायल को मिल रहा अच्छा रिस्पांस: भीमसेन बस्सी

स्मार्ट बनेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस को और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ऑनलाइन मिलेगा, साथ ही पुलिस रिकॉर्ड के लिए स्मार्ट एप और ट्रैफिक प्रहरी एप भी लॉन्च किया। लड़कियों की मदद के लिए हिम्मत एप लॉन्च किया गया। उन्होंने बताया कि अब किसी भी शिकायत की डीटेल ऑनलाइन मिलेगी और उसकी जांच की डीटेल भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

छात्राओं के सवाल पर बोले बीएस बस्सी, ये हमारे लिए शर्म की बात

जड़ खत्म करेंगे अपराध

बस्सी ने कहा कि अपराधियों के पीछे भागने से अच्छा है कि अपराध को जड़ से खत्म किया जाए। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2015 को महिला टैक्सी की शुरुआत की गई, ताकि महिलाएं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।