विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व संस्कृति महोत्सव में भाग लेंगे पोप फ्रांसिस

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 03 Mar 2016 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 07:50 AM (IST)

यमुना किनारे 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव में ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस भी भाग लेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यमुना किनारे 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव में ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस भी भाग लेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना के 35 वर्ष पूरे होने पर मयूर विहार फेज-1 में आयोजित इस महोत्सव में आयोजक देश-दुनिया से 35 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना जता रहे हैं।

डीएनडी फ्लाईओवर के किनारे इस महोत्सव के लिए पूरा शहर ही बसाया जा रहा है। फिलहाल, यह अस्थायी शहर विवाद में है। इससे यमुना को नुकसान पहुंचने की याचिका पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) सुनवाई कर रहा है।

विवाद का असर यहां के माहौल में देखने को मिल रहा है। कोई सीधे तौर पर इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता है। महोत्सव के लिए एक एकड़ जमीन में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। 24 हेक्टयर जमीन पर अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेहमानों को ठहरने के लिए कॉटेज बनाए जा रहे है। अस्थायी रसोईघर, दवाघर समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम अभी से हैं।

तैयारियो की देखरेख में जुटे योगेश ने बताया कि महोत्सव में वेटिकन सिटी से पोप फ्रांसिस के अलावा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य भी आएंगे। श्रीलंका समेत अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के भी आयोजन का साक्षी बनने का अनुमान है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने भी आने की हामी भरी है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण शांति ध्यान होगा, जिसका नेतृत्व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर करेगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।