विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्हैया कुमार के विरोध में पोस्टर, गोली मारने वाले को 11 लाख का इनाम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 05 Mar 2016 02:09 PM (IST)

दिल्ली में कन्हैया को लेकर सामने एक पोस्टर ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। कन्हैया के विरोध में पोस्टर चस्पा किए गए हैं जिसमें उसे गोली मारने वाले को इनाम का एलान किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेएनयू कैंपस में लगे देश विरोधी नारों के बाद उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में अब कन्हैया को लेकर सामने एक पोस्टर ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। कन्हैया के विरोध में पोस्टर चस्पा किए गए हैं जिसमें उसे गोली मारने वाले को इनाम का एलान किया गया है।

कई सवाल छोड़ गई कन्हैया को क्लीन चिट देने वाली डीएम की जांच रिपोर्ट

पोस्टर में कन्हैया को गोली मारने पर 11 लाख रुपए इनाम देने का एलान किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया कुमार के खिलाफ पोस्टर पूर्वांचल सेना नाम के संगठन ने लगाए हैं।

हाई कोर्ट का निर्देश न मामने पर रद्द हो सकती है कन्हैया की जमानत