Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिक्षक दिवस पर फिर बच्चोंं की क्लास लेंंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2016 07:32 AM (IST)

    शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक बार फिर दिल्ली के छात्रोंं की क्लास लेंंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक बार फिर दिल्ली के छात्रोंं की क्लास लेंंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है। दिल्ली के उप मुख्यमत्री व शिक्षा मत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है।

    सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलोंं मे 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बच्चो को पढ़ाने के लिए हामी भर दी है। सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश के शिक्षकोंं के लिए गर्व की बात है कि शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति शिक्षक के रूप मेंं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

    सिसोदिया ने आगे लिखा, हम राष्ट्रपति के आभारी हैं कि उन्होने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर एक बार फिर हामी भरी। गौरतलब है कि पिछले साल भी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली के सरकारी स्कूल मे जाकर बच्चो को पढ़ाया था।