विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU विवाद : उमर 'आई लव यू' का पोस्टर लेकर छात्रों ने किया मार्च

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 02 Mar 2016 09:31 PM (IST)

जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में जेल में बंद छात्रों को रिहा करने और छात्रों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए वामपंथी छात्र संगठन मंडी हाउस से संसद भवन तक मार्च किया। छात्रों की ओर से निकाले जा रहे इस मार्च को जेएनयू शिक्षक संघ का

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में जेल में बंद छात्रों को रिहा करने और छात्रों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए वामपंथी छात्र संगठन मंडी हाउस से संसद भवन तक मार्च किया। छात्रों की ओर से निकाले जा रहे इस मार्च को जेएनयू शिक्षक संघ का भी साथ मिला।

देखें तस्वीर

मार्च से पहले जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने जमा हुए लोगों से कहा कि उनकी कई मांगे हैं, जिसमें छात्रों पर लगे राष्ट्रद्रोह के आरोप और कैंपस में उनके पढ़ने पर लगे प्रतिबंध को हटाना भी शामिल है।उन्होंने कहा यह मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। जहां पुलिस रोकेगी वहीं रुक जाएंगे।

शेहला राशिद ने कहा कि कन्हैया के मामले में कोर्ट के फैसले का सम्मान करना है और किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा दूसरी राजनीतिक पार्टियों के गुंडों से सावधान रहें, वे हमारे विरोध प्रदर्शन को भड़काने और इसकी दिशा मोड़ने की कोशिश करेंगे। बिना किसी उपद्रव के जेएनयू की एकता को दिखाना है।