विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

facebook से शुरू हुई दोस्ती, शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म और फिर...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 15 May 2016 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2016 07:35 AM (IST)

पुलिस ने MBBS की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। एमबीबीएस की छात्रा को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक तीन साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। छात्रा ने जब युवक से शादी के संबंध मेंं बात की तो उसने न सिर्फ उससे शादी करने से इन्कार कर दिया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहींं युवक ने छात्रा से रिश्ता तोड़कर गुजरात की एक युवती से शादी कर ली। छात्रा को शादी की बात पता चलने पर उसने आरोपी युवक के खिलाफ चांदनी महल थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर जांच मेंं जुटी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद मेंं एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की छात्रा (22) ने 12 मई को चांदनी महल थाने मे मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले छात्रा की फेसबुक के जरिये ई-16/232 टैंंक रोड, बापा नगर, करोल बाग निवासी आकाश (22) से मुलाकात हुई थी। जिसकी टैंंक रोड पर जींंस की दुकान है।

दिल्ली: शेल्टर होम से लापता हुईं 2 किशोरी, नहीं मिला सुराग

फेसबुक पर हुई बातचीत परवान चढ़ी और दोनोंं ने शादी करने का फैसला कर लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा का आरोप है कि आकाश ने उससे शादी का वादा किया था और शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।

शिकायत पर जांच मेंं जुटी पुलिस ने आरोपी आकाश की तलाश मेंं दो महीने मेंं उसके तीन पते पर छापेमारी की, लेकिन वह ही नहींं उसका पूरा परिवार हर जगह से फरार मिला। दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश मेंं गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, गाजियाबाद और यूपी मेंं कई जगह छापेमारी की, लेकिन वह नहींं मिला।

4 साल तक पिता लूटता रहा इज्जत, बात खुलने के डर से स्कूल भी छुड़वाया

शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा मेंं रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी आकाश को तीस हजारी कोर्ट मेंं पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंं जेल भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।